फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव मुरादपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी हसीन ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके गांव के ही दो व्यक्तियों ने काफी समय पहले उसे सऊदी अरब में 27 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने की बात कही। जिन्होंने विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के लिए उससे एक लाख 60 हजार रुपये की रकम की मांग की। पीड़ित ने बताया कि विदेश में अच्छी नौकरी मिलने के लालच में वह झांसे में आ गया। जिसके चलते उसने एक लाख 60 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2019 में सऊदी अरब भेज दिया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। इस दौरान उसने आरोपियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। नौकरी नहीं मिलने के चलते उसके पास मौजूद पैसे भी खत्म हो गए। जिसके चलते खाने-पीने की भी परेशानी हो गई। परेशान होकर वह पिछले दिनों गांव वापस लौट आया। गांव आकर उसने आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने जल्द रकम वापस लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन कई बार रकम मांगने पर भी नहीं लौटाई। अब आरोपी रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें