फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल ठगी का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चार एटीएम कार्ड, तमंचा बरामद किया है। आरोपी समेत उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की दोपहर एसआई सर्वेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी नेशनल हाईवे किनारे स्थित पीएनबी के एटीएम के पास पहुंचे, तो एटीएम के बाहर चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवकों से पूछताछ शुरू की तो युवकों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने लोगों की मदद से एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके तीनों साथी भाग निकलने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड और एक तमंचा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आया गया। जहां की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ताहिर निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर बताया है। जिसने अपने तीनों साथियों के नाम समीर, सलमान व अमजद निवासी गांव चिट्टा बताए हैं। आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी एटीएम बूथों से नकदी निकालने के दौरान सीधे-साधे लोगों के एटीएम कार्ड का पासवर्ड पता करने के बाद उसका कार्ड बदल देते थे। जिसके बाद दूसरे स्थानों से उनके खातों से रकम उड़ा लेते है। एसओ ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताहिर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं उसके तीनों फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें