फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव हिम्मतपुर में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रामभूल ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका भतीजा अंकुर मंगलवार को किसी काम से गांव में ही कहीं जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे रोक कर गाली-गलौज और अभद्रता की। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, तो आरोपी और उसके परिजन हाथों में लाठी-डंडे लेकर अंकुर के घर पहुंच गए। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से अंकुर के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में ब्रह्म सिंह, अशोक और गौरव घायल हो गए। हंगामा होने केन बाद ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। रामभूल ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें