फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस डिवाइडर से टकराई, मची चींख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अटूटा मोड़ के पास डिवाइडर से टकराई बस
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित गांव अटूटा मोड़ के पास सोमवार देर रात गोवंश को बचाने के चक्कर में एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि यात्रियों को चोटें नहीं आईं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात एक प्राइवेट बस दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री मौजूद थे। जैसे ही बस एनएच-9 स्थित गांव अटूटा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर एक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास के दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वहीं बस का टायर फट गया। चीख-पुकार सुनते ही स्थानीय लोग व राहगीर मौके एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालात गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और यात्रियों को दूसरी बस की मदद से आगे रवाना कर दिया। इस दौरान यातायात भी थोड़ी देर के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें