फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गजरौला क्षेत्र के गांव रहरवा के पास हाईवे पर ऑटो की टक्कर से गढ़ खादर क्षेत्र के बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गढ़ खादर क्षेत्र के गांव शाकरपुर निवासी चंद्रपाल (48) पुत्र सुखराम बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह गजरौला के गांव रहरा के पास हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ उपचार को ले जाने के दौरान घायल किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें