फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री कराने के लिए भाकियू ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री कराने के लिए भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जिले में बने तीन टोल प्लाजाओं पर स्थानीय लोगोें से वसूली पर भाकियू ने आंदोलन का राह चुनी है। बृहस्पतिवार को मासिक पंचायत के बाद अल्लाबख्शपुर टोल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वहीं स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री कराने को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम टोल प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा गया।
जिले में तीन टोल का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। टोल पर स्थानीय लोगों को राहत दिलाने के लिए भाकियू ने जमकर हंगामा किया। गढ़ के अल्लाबख्शपुर टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओें ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों द्वारा जनपद को टोल प्लाजा लगवाकर घेर लिया गया है, जो स्थानीय लोगों समेत किसानों के लिए बड़ी समस्या है। हाईवे पर सुविधा देने के बहाने लोगों से टोल वसूला जा रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। वहीं गंगा पुल की एक साइड बंद होने से हादसे हो रहे हैं। 8 साल से एनएचएआई द्वारा एक पुल की मरम्मत नहीं हो सकी है। जनपद के तीनो टोल प्लाजाओं पर स्थानीय लोगों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। जब तक टोल फ्री नहीं होगा तब तक तीनों टोल का घेराव कर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। इससे पूर्व बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा कुटी पर मासिक पंचायत हुई। जिसकी अध्यक्षता विजयपाल फौजी और संचालन प्रधान अय्यूब अली ने की। दिनेश त्यागी ने कहा कि गढ़ में स्याना रोड पर रेलवे फाटक के पास गहरे गड्ढो हो रहे है, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है, जिसको लेकर वह 25 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेंगे। बबली त्यागी ने कहा कि कालाबजारी के चलते किसानों को खाद खरीदने में परेशानी हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो किसान मजबूरन आंदोलन करेंगे। पंचायत में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 10 पैसे प्रति किलो गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल और डीजल जैसी वस्तुओं पर तेजी से दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। किसानों ने कहा कि सरकार को किसानों की फसलों का दाम बढ़ाते हुए गन्ना का भाव भी 450 रुपये प्रति कुंतल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शब्बू चौधरी, नीलम त्यागी, जीते चौहान, सुभाष चौहान, मयंक चौहान, श्यामसुंदर त्यागी, बिल्लू त्यागी, इकराम खान, राजा चौधरी, मेजर देवेंद्र सिंह, सलमान खान, दिनेश चौहान, कंछिद सिंह, शलेख चौधरी, इंद्रजीत सिंह, मामचंद शास्त्री, ललित तोमर, दीपक, सुरेंद्र चौहान, पीके वर्मा, राजेश चौधरी, केशव चौहान, शुभम लाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें