फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर ऑटो लूटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने चालक से लूटा ऑटो, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर बदरखा मोड़ के पास सवारी के रूप में बैठे हथियारबंद तीन बदमाशों ने चालक से ऑटो लूट लिया। सूचना पर सिंभावली पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ की गली नंबर दो निवासी निवासी लियाकत अली ने मंगलवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह सिंभावली-गढ़ रूट पर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार की शाम भी वह सिंभावली से सवारी लेकर गढ़ आया था। गढ़ में ऑटो स्टैंड पर सिंभावली जाने के लिए तीन लोग उसके पास पहुंचे और ऑटो में बैठ गए। पीड़ित का कहना है कि वह तीनों व्यक्तियों को लेकर सिंभावली के लिए चल दिया। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव बदरखा मोड़ के पास पहुंचा ऑटो में बैठे बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित कर ऑटो रुकवा लिया। जिसके बाद मारपीट करते हुए बदमाश ऑटो लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया किस्त न दे पाने के कारण फाइनेंस कंपनी के लोगों द्वारा ऑटो लेकर जाने का मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें