फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने की भट्ठी का भंड़ाफोड़ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने की पकड़ी भट्ठी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव आलमनगर के जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। मौके से 38 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन समेत शराब बनाने का सामान बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसओ बहादुरगढ़ नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में दबिश दी गई। इस दौरान खेतों के बीच कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चलती पाई गई। पुलिस टीम को देखकर शराब बना रहे दो लोगों ने खेतों में छिपकर भाग निकलने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिसकर्मियों को मौके पर 38 लीटर तैयार कच्ची शराब, 500 लीटर लहन(कच्चा माल) समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शराब और उपकरणों को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कैलाश निवासी गांव सतैडा, थाना हसनपुर जनपद अमरोहा और पवन निवासी गांव आलमनगर बताए हैं। एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें