फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन बारातघर में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन बरातघर में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानकचौक में निर्माणाधीन सरकारी बरातघर में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ ब्लॉक क्षेत्र की गांव मानकचौक निवासी दौताई देहात साधन सहकारी समिति के चेयरमैन अमित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उल्लेख किया कि ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत स्तर से गांव में बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें घटिया सामग्री का उपयोग कर भविष्य में लोगों की जान जोखिम में डालने का काम किया जा रहा है। अमित कुमार का कहना है कि बरातघर में पुरानी ईंटों और मानक के विपरित सामग्री प्रयोग में लाई जा रही हैं। जिसकी पहले भी जनसुनवाई पोर्टल समेत स्थानीय स्तर पर ब्लॉक अधिकारियों को पत्र देकर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा इस मामले में संज्ञान लेते हुए बरातघर के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिसके बाद सभी अधिकारी कोविड-19 महामारी के चलते व्यस्त हो गए। उन्होंने बताया कि अब दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पुरानी ईंट समेत घटिया सीमेंट का उपयोग कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बरातघर में इस तरह से घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य को पूरा कराया जाता है, तो भविष्य में इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। इसके अलावा सरकारी धन का भी दुरुपयोग और बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच कर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें