फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने के नाम पर दो किसानों से 58 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम दोगुनी करने के नाम पर दो किसानों से 58 लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी संचालकों के झांसे में फंसकर मोटी रकम गंवाने के मामलों में लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। दो किसानों को 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगों ने 58 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। किसानों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश पहले ही की जा रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद निवासी हरेंद्र ने शनिवार देर रात थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है। चांदनेर निवासी मुकेश और दिनेश ने मई 2019 में उसे बताया कि चांदनेर निवासी एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर अशोक कुमार, धर्मपाल, सुषमा और चंदकिरन निवासी गांव बागडपुर और अशोक निवासी गांव भडकाऊ थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर लोगों का पैसा जमा कराकर 18 माह में दोगुना कर वापस लौटाते हैं। मुकेश और दिनेश ने उसे भी फाइनेंस कंपनी में रकम जमा कराकर मोटा मुनाफा दिलाने का वायदा किया, जिसकी बातों में आकर उसने 36 लाख 44 हजार रुपये की रकम जमा करा दी। जब वह अपनी धनराशि वापस लेने के लिए गया तो आरोपी आनाकानी करने लगे। छह जुलाई को एक बार फिर वह आरोपियों के घर पहुंचा और अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज कर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी कंपनी बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव नानई निवासी राजकुमार द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि उक्त आरोपियों ने उसे भी धन दोगुना करने का लालच दिया। जिसकी बातों में आकर उसने भी मई 2018 में फाइनेंस कंपनी में 22 लाख 50 हजार रुपये की रकम जमा करा दी। इसके बाद भी कई बार आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में पैसे जमा कराए। लेकिन आरोपी उसकी जमापूंजी भी लेकर भाग निकले। दोनों किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें