फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार क्वारंटीन में चोरों ने घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार क्वारंटीन में चोरों ने घर खंगाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव जनूपुरा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिवार क्वारंटीन सेंटर में और संक्रमित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती रहा। इसी बीच चोरों ने घर खंगाल डाला। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी हरीश कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसके भतीजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद भतीजा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती है। वहीं उसके भाई और भाभी को स्वास्थ्य विभाग ने गढ़ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा हुआ है। जिसके चलते उसके भाई जितेंद्र का घर कई दिनों से बंद है। सोमवार की रात चोरों ने घर में घुसकर घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह पड़ोस के लोगों की सूचना पर उसे चोरी की घटना का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में छानबीन भी की। पीड़ित ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें