युवक पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले में रहने वाले चार युवकों ने एक युवक पर जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला किया था, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
13 मई को गढ़ नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी राजवेंद्र के बेटे सनी पर पुरानी रंजिश के चलते गली के ही रहने वाले चार युवकों सचिन, सतीश, विकास और सनी ने घर में घुसकर हमला किया था, जिसमें उसके सिर में गहरी चोट आने से मेरठ के अस्पताल में भर्ती रहा था। इस संबंध में घायल सनी के पिता ने कोतवाली में चारों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि वांछित आरोपी विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।