फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र में कोरोना के तीन और संदिग्ध मिले, हड़कंप की स्थिति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र में कोरोना के तीन और संदिग्ध मिले, मचा हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर समेत पास के गांव में विदेश से लौटे कोरोना संभावित नवविवाहिता समेत तीन लोगों के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक युवक और नवविवाहिता को होम आइसोलेशन पर रखते हुए एक युवक को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इनके परिजनों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी एक युवक दुबई में ड्राइवर का काम करता है, जो अभी हाल ही में दुबई से लौटा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी, लेकिन सोमवार को युवक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पर मिल गया। डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि युवक की स्क्रींनिंग करने के साथ ही जांच भी की गई है, लेकिन उसने कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। इसके बावजूद भी उसके घर पर नोटिस चस्पा करते हुए 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी युवक समेत उसके परिजनों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्याना चौराहा निवासी एक युवक रूस से लौटा है, जिसने तबियत बिगड़ने पर सोमवार को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में युवक के घर पहुंच गई। जिसे गढ़ सीएचसी लाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि युवक को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं उसके परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। रूस से लौटे युवक के घर पर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
वहीं नगर निवासी एक युवती की शादी मेरठ निवासी युवक के साथ हुई है, जो हनीमून के लिए विदेश गई थी। विदेश से लौटने के बाद परिजनों ने उसे मेरठ से गढ़ बुला लिया। डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नवविवाहिता के घर पहुंची पुलिस ने उसके और उसके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की, जिनमें कोई लक्षण नहीं पाया गया है। एहतियात के तौर पर युवती और उसके परिजनों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इससे संबंधित नोटिस चस्पा कर उन्हें होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि झड़ीना निवासी एक युवक सऊदी अरब से लौटा है। जिसे पांच अप्रैल तक होम आइसोलेनशन पर रहने की हिदायत दी गई थी, लेकिन युवक होम आइसोलेशन का उल्लंघन करते हुए सोमवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा में स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से डीएम अदिति सिंह को दी गई। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तत्काल टीम के साथ वह युवक के घर पहुंच गए। जहां फोन कर उसे वापस बुलाया गया। उन्होंने बताया कि युवक के घर पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा-188, एपेडिमिक एक्त के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गढ़ कोतवाली को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि विदेश से आया कोई भी व्यक्ति 14 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ एफआइआर कराने के साथ ही पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें