रेलयात्रियों की स्वास्थ्य विभाग ने की जांच
हापुड़। भले ही जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों का रविवार को आवागमन बंद रहा, लेकिन रनिंग ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को लेकर सरकार मशीनरी सतर्क रही। हापुड़ पहुंचने वाले रेलयात्रियों की थर्मल जांच कराई गई।
कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में बाहर से आने वाले सभी लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। रविवार को हापुड़ पहुंचने वाली रनिंग ट्रेन गुुवाहटी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस व छपरा एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर भी सतर्कता बरती गई। सरकारी मशीनरी ने रेलयात्रियों की थर्मल जांच की। उनको मास्क लगाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर भी जोर दिया। लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही यात्रा करें। अन्यथा जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाए। जिससे कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा सके। इस दौरान एसडीएम सत्यप्रकाश, सीएमओ रेखा शर्मा, कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम आदि मौजूद रहे।
वहीं स्टेशन पर पूरी तरह से सन्नाटा भी छाया रहा। रनिंग ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस से लेेकर पैंसेजर ट्रेनों का आवागमन भी बंद रहा। इसकी वजह से आम दिनों की अपेक्षा एक्का दुक्का ही लोग स्टेशन पर नजर आए।