फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने कई घंटों तक वाहनों की रफ्तार रोक दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोहरा गिरने से वाहनों की रफ्तार कई घंटों तक थमी रही। इस दौरान तापमान गिरने से सर्दी ने दूसरे दिन भी कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर बाद धूप खिलने पर लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वाष्पीकरण क्रिया में बढ़ोतरी होने से कई सप्ताह बाद कोहरे के कहर ने सड़क समेत रेल यातायात को पटरी से उतार दिया। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वायु मंडल में कोहरा छा गया था, जो दोपहर 12 बजे तक भी वातावरण में छाया रहा। 12 बजे के बाद हल्की धूप निकलनी शुरू हुई, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकी। लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप भी खास असर नहीं दिखा सकी। सुबह के समय कोहरा पड़ने से दिल्ली लखनऊ हाईवे समेत मेरठ और बुलंदशहर रोड का आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दृश्यता कम होने से चालकों को अपने वाहन होटल ढाबों समेत सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली लखनऊ रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। बर्फ जैसी सर्द हवा चलने से आम जनजीवन काफी हद तक पटरी से उतर गया है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बाजार और चौराहों पर आने जाने वालों की तादाद काफी कम रही। अपेक्षित बिक्री न होने से कारोबारी सूरज निकलने तक हाथ पर हाथ रखकर ठाली बैठने पर मजबूर हुए। वहीं बच्चों को भी सुबह के समय सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाना मजबूरी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें