फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कानों में हैडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी निवासी रणधीर का बेटा बंटी (24वर्ष) अपने साथी के साथ सोमवार की दोपहर करीब दो बजे गांव से गढ़ में किसी काम आया था। गढ़ नगर में पहुंचने के बाद बंटी और उसका साथी इंदिरा कॉलोनी के निकट ट्रैक पार कर दूसरी तरफ आ रहे थे। बंटी कानों में हैडफोन लगाकर चल रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद की तरफ से आ रही गुवाहाटी अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन ने बंटी को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ चल रहा युवक बाल-बाल बच गया। जिसने घटना की सूचना परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जो आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। वहीं ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत की सूचना मिलने पर जीआरपी टीम भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें