फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को शराबियों ने मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर को शराबियों ने मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शादी समारोह में बैंड-बाजा बजाने का काम करने वाले मजदूर को शराबियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी अमरनाथ बाल्मीकि ने गढ़ थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह एक बैंड ग्रुप में काम करता है। पीड़ित का कहना है कि 30 जनवरी को वह अपने बैंड के साथ गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। जहां देर रात करीब 11 बजे चढ़त के दौरान वह अपने साथियों के साथ बैंड बजाते हुए चल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पांच-छह युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट के दौरान उसके हाथ से कलारनेट नफीरी भी लूट ली। वहीं हंगामा होने पर जब साथियों समेत अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में से तीन लोगों को वह पहचान गया है। पीड़ित ने तीन आरोपियों को नामजद कर कई अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें