फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा आज, भक्तों का आगमन जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शरद पूर्णिमा पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। शनिवार को जिले के अलावा अन्य शहरों से भी श्रद्धालु गंगानगरी पहुंच गए। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व जाम की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था बनाई है।
शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी से जुड़े गंगा भक्तों का शनिवार की दोपहर को आगमन प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते तीर्थनगरी में चौतरफा चहल पहल और रंगत बढ़ गई। तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसरों में बाहरी प्रांतों के भक्तों ने अपना पड़ाव डाल दिया। शुभ मुहूर्त प्रारंभ होने पर देर रात को मुख्य गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा, जो रविवार को सूर्यास्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और भद्रकाली मंदिर के पुजारी रमाशंकर तिवारी का कहना है कि शरद पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं, जिसका शुभ मुहूर्त ब्रह्मकाल में आरंभ होकर सूर्यास्त होने तक निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन से शरद ऋतु का आगमन प्रारंभ होने पर गर्मी और बरसात के सीजन में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी तेजी के साथ कम होने लगता है।
चोलों की खीर का बंटेगा प्रसाद
शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ब्रजघाट तीर्थनगरी में कई स्थानों पर चोलों की खीर बनाई जाएगी। वहीं घरों में भी खीर बनाने की परंपरा है। जिसे प्राचीन धार्मिक परंपरा के तहत रातभर चांद की रोशनी में रखा जाएगा। अगले दिन खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा, जिसे पाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सीएस यादव का कहना है कि शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में रखी जाने वाली चोलों की खीर का शरद पूर्णिमा पर सेवन करने से सांस के रोगियों को आराम होने की प्राचीन मान्यता प्रचलित है। जिसके चलते सदियों से गंगानगरी में चोलों की खीर का प्रसाद वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं दुुरुस्त रहेंगी। जिसके तहत नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। वहीं खराब होने वाले वाहनों को सड़क से हटाने के लिए हाईवे पर क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। गंगा के मुख्य स्नानघाटों पर सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए नाविकों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें