गढ़ ब्लॉक में 14 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला
गढ़मुक्तेश्वर। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में 14 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में कई नामचीन कंपनियां भाग लेंगी।
जिला सेवा योजन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि गढ़ ब्लॉक परिसर में ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एसआईएस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, न्यू यूनिकेयर हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और शिवशक्ति बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य नामी गिरामी कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक उत्तीर्ण ऐसे बेराजगार युवक-युवती जिन्होंने सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है, मेले में भाग ले सकते हैं। वंदना सिंह ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी सेवायोजन की वेबसाइट पर आपने आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।