फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पशु मांस, खाल समेत तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पशु मांस व खाल समेत तीन दबोचे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने एक मिनी ट्रक से पशु मांस और खाल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एसआई तेजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ बक्सर नहर रेग्यूलेटर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव वैठ की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिनी ट्रक में पशु का मांस, खाल और पशुओं को काटने के औजार बरामद हुए। मौके पर टीम ने ट्रक में मौजूद तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनवर निवासी गांव मुबारिक थाना बाबूगढ़, शाहरूख निवासी गांव वैठ और शोमीन निवासी गांव भद्स्याना थाना बहादुरगढ़ बताए हैं। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक समेत सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं बरामद मांस के सैंपल भरकर परीक्षण के लिए लैब में भिजवाए गए हैं। बाकी मांस को गड्ढे में दबवा दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें