फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र एक गांव में रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि पति समेत सास और देवर उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उनकी पढ़ाई समेत खाना-खर्च भी नहीं देते हैं। खर्च के लिए पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट की जाती है। मंगलवार की सुबह उसने पति से बच्चों के लिए सामान खरीदने के लिए पैसे मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति समेत सास और देवर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें