किसान से मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। पैसों के लेनदेन को लेकर किसान और उसके साथियों को गांव के ही चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी यामीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि अपने खेतों में सब्जी की फसल बोकर परिवार का पालन पोषण करता है। 31 अगस्त को तोरई के पैसे को लेकर उसका गांव के ही फुरकान, ताहिर, बाबर और सुलेमान से विवाद हो गया था। जिसके बाद इन चारों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आए तहसीन, यासीन, मोमीन के साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसओ रवि रतन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।