फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर का मास्टर माइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर का मास्टर माइंड मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे किनारे गांव अल्लाबख्शपुर में रहने वाले दंपती की सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी वाले पीके गर्ग और उसकी पत्नी वीना गर्ग को 30 अगस्त की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के ड्राइवर मोहित कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 31 अगस्त की देर शाम पुलिस ने मामले कर खुलासा करते हुए मृतक दंपति की पुत्रवधू अनीता समेत हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों जीवन, वाजिद और गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक बदमाश दुर्गेशन उर्फ छोटू निवासी किशोरपुर, थाना हस्तिनापुर और मुख्य साजिशकर्ता प्रेम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। जिनपर एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर मीरा रेती रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नक्का कुआं रोड की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया, तो बाइक सवार बदमाशों ने अल्लाबख्शपुर रोड की तरफ भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को दबोच लिया, पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम प्रेम निवासी गांव बागड़पुर बताया है। जबकि फरार साथी का नाम दुर्गेशन है। जिसके पास से एक बाइक, तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
संपति के लालच में कराई थी गर्ग दंपति की हत्या
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रेम ने गर्ग दंपति हत्या कांड का मुख्य सूत्रधार होना कबूल किया है। जिसने बताया कि मृतक के बेटे के मंदबुद्धि होने के चलते उसकी पुत्रवधू अनीता के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने के मकसद से उसने बदमाशों को सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोट-
इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार दुर्गेशन की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम में एसआई प्रीतम सिंह, सत्यपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल मनोज, बिजेंद्र और नरेश समेत कांस्टेबल विनीत कुमार, प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें