फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप निषाद समाज के लोगों का नही बना रहा जाति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से भड़के लोग, किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शासनादेश के बाद भी कश्यप-निषाद समेत अन्य जातियों के प्रमाण पत्र न बनने से समाज के लोगों में रोष है। पूर्व राज्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के लोगों ने गढ़ तहसील मुख्यालय का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व में शनिवार को कश्यप-निषाद समाज के लोगों ने गढ़ तहसील मुख्यालय का घेराव किया। पूर्व राज्यमंत्री समेत समाज के लोगों ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 जून को शासनादेश जारी कर कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, माझी, मछुआ, धीमर समेत अन्य 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उक्त जातियों को एससी वर्ग में शामिल करने का मुख्य कारण इनका आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर होना है। इसके बावजूद भी कश्यप निषाद समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जिसके चलते इन जाति के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने तहसीलदार से कश्यप, निषाद समेत एससी सूची में शामिल की गई सभी जातियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर तारा केवट, राकेश केवट, प्रदीप कश्यप, मुकेश, भोलू, संदीप, जितेंद्र, कुंवरपाल, घनश्याम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें