फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे शराब पीने वाले चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे शराब पीने वाले चार आरोपी दबोचे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वाले चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो आरोपी बुधवार को गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर कुछ शरारती तत्वों ने ब्रजघाट में गंगा तट पर खुलेआम शराब का सेवन करते हुए श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की थी। जिनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई, जिनमें से दो आरोपी सोनू और मनोज निवासी आर्य नगर पिलखुआ को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होंने पूछताछ के बाद अपने अन्य साथियों के नाम बताए। बृहस्पतिवार को दबिश देकर गंगा तट पर जाम छलकाने वाले मोनू, पवन, बलराज और रोबिन निवासी आर्य नगर पिलखुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें