फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान बढने और बहाव तेज होने के बाद भी गंगा में नावों का संचालन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उफनाई गंगा में जान जोखिम में डालकर कर रहे यात्रा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के बाद भी नावों का संचालन बेधड़क जारी है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में हादसों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर बढ़ने के साथ ही पानी का बहाव भी तेज हो गया है, जिससे नाव का संचालन जोखिम भरा हो गया है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। ब्रजघाट गंगा में चल रहीं अधिकांश नावों में खुलेआम निर्धारित मानकों की धज्जी उड़ाई जा रही हैं। ब्रजघाट गंगा में मोटर बोट समेत छोटी बड़ी सौ से भी अधिक नावों का संचालन होता है, जिनमें अधिकांश के चालक अनट्रेंड अथवा नाबालिग हैं। यही नहीं नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान का कहना है कि नावों के संचालन में नियम और मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें