फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग चल रहा मजदूर नहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश से तंग चल रहा मजदूर नहर में कूदा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गृह क्लेश में पत्नी से तकरार होने पर गुस्साए मजदूर ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गोताखोर और मल्लाह खोजबीन करने में जुटे हुए हैं।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी ओमवीर का बेटा नीरज ठाकुर 42 साल ब्रजघाट टोल प्लाजा पर मजदूरी कर तीन बेटी और पत्नी से जुड़े अपने परिवार की गुजर बसर करता था। नीरज ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों को कॉल कर खुद को सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर मध्य गंग नहर के पुल पर बुला लिया। दोनों दोस्त जैसे ही वहां पहुंचे तो नीरज नहर की रेलिंग पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसने नहर में मोबाइल गिरने की बात कहते हुए उफनती नहर में छलांग लगा दी। दोस्तों द्वारा घटना की खबर दिए जाने पर घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने तैराकी जानने वाले लोगों के माध्यम से काफी खोजबीन कराई मगर नीरज का कोई भी अता पता नहीं लग सका। जिसे देखते हुए पुलिस ने एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी से आग्रह कर ब्रजघाट से नाव चलाने वाले मल्लाह और निजी गोताखोरों को मोटर बोट समेत मौके पर बुला लिया, जो नहर में कूदे नीरज की खोजबीन कर रहे हैं। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि फौरी तौर की जांच पड़ताल में जो जानकारी मिली है उसके तहत घरेलू क्लेश को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी होने से नाराज होकर मजदूर नीरज नहर में कूदा है, जिसकी तलाश को ब्रजघाट के मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों को लगाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें