फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में दादा-दादी और मासूम पोते समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में दादा-दादी और मासूम पोते समेत चार की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा (हापुड़)। परतापुर-शामली मार्ग पर रविवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सिखेड़ा निवासी दादा-दादी और मासूम पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक साथ चार मौत से दो परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी नेपाल सिंह (54) रविवार सुबह बीमार पत्नी रेखा (50) को गांव अखाड़ा में किसी चिकित्सक को दिखाकर गांव लौट रहे थे। नेपाल के साथ बाइक पर उनकी पुत्रवधू संतोष और सात वर्षीय पोता अंश भी था। परतापुर मार्ग पर गांव शामली की ओर जाने वाले रास्ते पर सामने से आ रहे एक बुलेट से उनकी बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में नेपाल सिंह, रेखा, पोते अंश और बुलेट बाइक चालक परतापुर चुंगी निवासी अमन (17) की मौके पर ही मौत हो गई। नेपाल की पुत्रवधू संतोष और बुलेट सवार अमन पुत्र आस मोहम्मद और रिहान निवासी परतापुर चुंगी घायल हो गए। तीनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें