फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के उकसाने पर गला रेतकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के उकसाने पर गला रेतकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में गीता (38) की हत्या उसके पति ने की थी। प्रेमिका के उकसाने पर गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को बरामद कर आरोपी पति और मेरठ निवासी उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर रविवार को मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को गांव गंदूनगला में गीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने 112 पर कॉल कर हत्या की आशंका जताई थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया था। दंपती के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पति धर्मेंद्र से पूछताछ की तो उसने सर्पदंश को मौत का कारण बताया था। सख्ती की गई तो उसने हत्या करना कुबूल कर लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग 7-8 साल से मेरठ के हसनपुर कदीम निवासी गुड्डी जाटव से चल रहा है। धर्मेंद्र का हसीनपुर कदीम में भी एक मकान और दर्जी की दुकान है। गुड्डी काफी दिनों से शादी करने का दबाव बना रही है। कुछ साल पहले उसने पत्नी से तलाक के लिए न्यायालय में वाद भी दायर किया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया था। गीता से छुटकारा पाने के लिए गुड्डी बार-बार उसे उकसा रही थी। शनिवार की रात प्रेम प्रसंग को लेकर उसका पत्नी गीता से विवाद हो गया, जिसके चलते उसने दुपट्टे से गला दबाकर गीता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गले पर सर्प दंश जैसे निशान बनाकर हत्या को दुर्घटना दर्शाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें