फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहन काट रहे तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहन काट रहे तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर तीन शातिरों को चोरी के वाहन काटते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि रविवार की रात को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहादुरगढ़ इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पूठ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का वाहन काटा जा रहा है। पुलिस गांव भदस्याना रोड पर पहुंची, जहां तीन युवक जंगल एक मकान के बराबर में खाली पड़ी जगह पर एक गाड़ी के पार्ट्स खोल रहे थे। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर आरोपियों से वाहन काटने के उपकरण कटर, हथौड़ा समेत अन्य वस्तु बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस तीनों आरोपी समेत काटे जा रहे वाहन को कब्जे में लेकर थाने आई। पूछताछ में आरोपी नौशाद अली, सदाम अली निवासी पट्टी हरनाम, स्याना बुलंदशहर और अनिल गिरि निवासी भदस्याना ने बताया कि वह चोरी के वाहनों को काटकर बाजार में बेचते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर एक मिनी ट्रक के पार्ट्स भी बरामद किए। सीओ ने बताया कि तीनों कोे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें