फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़, गढ़ और धौलाना में निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 05 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लॉकों हापुड़, गढ़ और धौलाना में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। क्योंकि इनके खिलाफ किसी अन्य ने पर्चा नहीं भरा है।
विज्ञापन


हापुड़ में सपा प्रत्याशी बबीता, धौलाना में संतोष यादव और गढ़ में निशा ने नामांकन किया। हालांकि सिंभावली ब्लॉक में दो प्रत्याशी लताफत चौधरी और रविंद्र यादव के नामांकन के कारण यहां वोट पड़ेंगे।

वहीं डीएम ने एसपी, एडीएम के साथ नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को मोदीनगर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।
विज्ञापन


करीब एक बजे जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर के साथ सपा प्रत्याशी बबीता पहुंची। आरओ व जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। उनके विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया।

इसलिए बबीता का हापुड़ ब्लॉक का प्रमुख बनना तय है। सिर्फ अब औपचारिक घोषणा होना बाकी है। डीएम अजय ढींगरा ने सिंभावली, गढ़ और धौलाना खंड विकास कार्यालय पर बने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।

गढ़ में लगातार दूसरी बार भी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। यहां से सयुस जिलाध्यक्ष रवि यादव की पत्नी निशा यादव खड़ी है।

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित सीट पर फिरदौस बेगम ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं निशा की जीत का प्रमाणपत्र सात फरवरी को दिया जाएगा।

उधर, अनारक्षित धौलाना ब्लॉक सीट पर सिर्फ संतोष यादव ने ही नामांकन दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी राजित राम ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सिर्फ एकमात्र संतोष यादव ने नामांकन दाखिल किया है, जो सही पाया गया है।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में तीनों ब्लॉकों हापुड़, गढ़ और धौलाना में सपा के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन तय होने पर सपाइयों में खुशी है। वहीं बसपा, भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों को प्रत्याशी ही नहीं मिल सके। हालांकि संभावली ब्लॉक में सपा प्रत्याशी लताफत चौधरी के विरोध रविंद्र यादव के खड़े होने से कांटे की टक्कर होनी तय है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें