जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते कोच।संवाद
हापुड़। जेएमएस कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को रॉयल वारियर्स और हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के बीच 20-20 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने आसानी से मैच जीत लिया। टीम ने 5.2 ओवर शेष रहते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच चंदू को चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल वारियर्स ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राफात ने 25 गेंद में 23, उवेश ने 29 गेंद में 35, आयान ने 11 गेंद में 18, सावेज खान ने 13 गेंद में 23 और आतिफ ने 15 गेंद में 21 रनों की पारी खेली।
हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलविंदर सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर दो, अंकुश ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक, चंदू ने तीन ओवर में 23 रन देकर एक, श्रेष्ठ कसाना ने दो ओवर में चार रन देकर तीन, भानू तोमर ने चार ओवर में 48 रन देकर एक और बिजेंद्र सिंह ने दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वीर तोमर ने 36 गेंद में 44, रवि सिंहल ने 12 गेंद में छह, चंदू ने 36 गेंद में नाबाद रहते हुए 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के भी लगाए। रॉयल वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए राफात ने तीन ओवर में 29 रन देकर एक, नासिर ने तीन ओवर में 33 रन देकर एक और आतिफ ने 3.4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।