फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ठगी करने करने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। थाना क्षेत्र में लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर करोड़ों की नकदी ऐंठने वाले गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि नगर के स्याना चौपला के पास बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी गैंगस्टर संजीव चौहान ने दो मंजिला भवन के साथ ही उसमें दुकान बनाई हुई है। जिसे डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश पर शुक्रवार को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार पवन कुमार, हल्का लेखपाल रोहित त्यागी, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार धीमान ने राजस्व टीम को साथ मौके पर पहुंचे और गैंगस्टर संजीव चौहान के भवन को सील कर दिया। इसके अलावा डीएम के आदेश पर कुर्क किए जाने का उल्लेेख करते हुए मौके पर नोटिस बोर्ड भी चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें