फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : रसायन विज्ञान के जटिल प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया

Thu, 27 Feb 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 11 केंद्रों पर बुधवार को सीबीएसई के 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2082 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 35 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर आए छात्रों ने बताया कि कुछ जटिल प्रश्न थे, जिन्हें हल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रसायन विभाग की परीक्षा में कुल 2117 छात्र पंजीकृत थे, सुबह साढ़े दस बजे से सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरों का रंग उड़ा हुआ था। छात्र अमित कुमार ने बताया कि बहुत से प्रश्नों ने उन्हें परेशान किया। पूरा पेपर पाठ्यक्रम से आया था, लेकिन कुछ जटिल सवाल हल करने में मशक्कत करनी पड़ी।

शैफाली शर्मा ने बताया कि परीक्षा में विलयन, विद्युत रसायन, रसायनिक बल गतिकि, डी एवं एफ ब्लॉक के तत्व, उप सह संयोजन यौगिक, हैलोऐक्लेन तथा हैलोऐरिन, एल्कोहल, फिनॉल, ईथर, ऐमीन, जैव अणु आदि विषयों से सवाल पूछे गए। रसायन विज्ञान का पेपर बाकी पेपरों के मुकाबले कठिन रहा। छात्रों ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, हालांकि पेपर हल करने में काफी कठिनाई हुई है। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्था परखी। कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा की निगरानी की गई।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड के दसवीं, 12वीं की परीक्षा आज

यूपी बोर्ड के दसवीं की पाली, अरबी, फारसी, संगीत गायन और 12वीं की व्यवसाय अध्यन, गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। एक मार्च को दसवीं के गणित और 12वीं के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। जिसे लेकर केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


कोट -

जिले के सभी 11 केंद्रों पर 12वीं के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। आगे भी परीक्षाएं इसी तरह संपन्न कराई जाएंगी।मीना आनंद, सिटी कॉओर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें