फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर की बिजली गुल, पानी को भी तरसे

Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रविवार को चमरी फाटक पर केबल सही करते विद्युत निगम के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी में शनिवार रात पौने दो बजे अचानक चमरी फाटक के पास अंडरग्राउंड केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे दो बिजलीघरों पूरी तरह से ठप हो गए। अवर अभियंता और लाइनमैनों की टीम ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे फाल्ट ठीक किया। इससे आधे शहर की आबादी को वीकेंड की सुबह पानी की किल्लत परेशानी झेली पड़ी।
विज्ञापन


गर्मी में बेहतर बिजली देने का पावर कारपोरेशन ने वादा फेल होता दिख रहा है। शनिवार रात करीब पौने दो बजे चमरी फाटक के पास अंडरग्राउंड केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर से जुड़े करीब 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

रात में अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने पर सो रहे शहरवासियों की नींद खराब हो गई। उपभोक्ताओं को गर्मी और मच्छरों से परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह 6:40 बजे से अवर अभियंता और लाइनमैनों की टीम ने फाल्ट ठीक करना शुरू किया। दोपहर करीब 12:30 बजे जाकर शहर की बिजली सुचारु हो सकी। जेई साहब सिंह ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट हुआ था।
विज्ञापन


इन मोहल्लों की गायब रही बिजली
चमरी, बैंक कालोनी, लज्जापुरी, टीचर्स कालोनी, हर्ष विहार, दिल्ली रोड, भगवान नगर, शंभूपुरा, गणेशपुरा, अर्जुन नगर, तहसील चौपला, रघुवीर गंज, आर्य नगर, जवाहर गंज, राधापुरी, विवेक विहार, ज्ञानलोक, सराय चांद खां, गंगापुरा, रेलवे रोड (पूरा), बुलंदशहर रोड (पूरा), श्रीनगर, शिवपुरी, कोठी गेट आदि।

फाल्ट मिला तो तार पड़ा छोटा
केबल बॉक्स के फाल्ट को तलाशने में दो जई, छह लाइनमैनों की टीम लगी थी। जब फाल्ट को तलाश लिया गया तो तार छोटा पड़ गया। इसके बाद बिजलीघर से तार मंगवाया गया और फाल्ट को ठीक किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें