फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से गुल नयाबांस की बिजली, गुस्सा

Mon, 04 Apr 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
एक माह से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े नयाबांस गांव में एक माह से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। कई शिकायतों के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। रविवार को ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव नयाबांस में पिछले एक माह से अंधेरा है। लगातार शिकायतों के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर विद्युत अफसरों नहीं बदलवाया। इससे गुुस्साए ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पालिका सदस्य जयप्रकाश, किरनपाल, मेघराज, लोकेश, मनोज, चरनसिंह, कुंता, अंजलि, अंजू, ओमवती, गेंदा लाल, मुकेश, विष्णु का कहना है कि फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से सैकड़ों परिवारों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। पीने के पानी की किल्लत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ जेपी शर्मा का कहना है कि विभागीय स्तर से कागजी औपचारिकता पूरी करा ली गई हैं। ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें