फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीडीओ कार्यालय पर प्रधानों का हंगामा

Wed, 10 Jul 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज होने से नाराज जिले के अन्य प्रधानों ने बुधवार को विकास भवन में सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जहां प्रधानों ने मामले में दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दो दिनों में मामले का निस्तारण न होने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इसको लेकर एक ज्ञापन डीपीआरओ को भी सौंपा है।
विज्ञापन


मतनौरा के प्रधान संजीव गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत असौड़ा और रसूलपुर बहलालेपुर के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। जबकि, ग्राम प्रधान तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं। किसी भी निर्माण आदि कार्य में गुणवत्ता एवं तकनीक का दायित्व जेई व पंचायत सचिव का है। उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में पूर्व में कई जांच हुई। जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। लेकिन अब पक्षपात पूर्ण तरीके से एवं राजनीतिक प्रभाव के चलते वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं। मलकपुर के प्रधान हरविंदर सिंह ने कहा कि उक्त ग्राम पंचायतों में पुन: जांच कराई जानी चाहिए। तब तक के लिए अधिकार वापिस किए जाए। साथ ही जांच के लिए कमेटी पंचायत स्तर पर नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानों की लंबित जांचों में वित्तीय अधिकार सीज नहीं होने चाहिए। अन्यथा, प्रधान एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानों का शोषण है। जबकि, प्रधान ग्रामीणाें के हक में कदम उठाकर कार्य कर रहे हैं।

इस दाैरान प्रधान सोहनवीर, संजीव कुमार, संजय प्रधान, जितेंद्र प्रधान, राहुल कुमार, शाहकमाल चौधरी, श्यामेंद्र, कमलेश, मनोज पालीवाल, फुरकान राणा, विनोद कुमार, शाेबिर त्यागी, अमित चौधरी, बालंद, आनंद प्रकाश, इकबाल, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें