फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम का करोड़ों रुपया दबाए हैं सरकारी महकमे

Sat, 16 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rupees - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बकाया बिल जमा न करने पर विद्युत निगम की टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय का शनिवार को कनेक्शन काट दिया। वहीं अन्य सरकारी कार्यालयों में लोड चेक कराया।
विज्ञापन


पालिका को भी मात्र चार किलोवाट का लोड स्वीकृत है, जबकि वहां बिजली ज्यादा इस्तेमाल हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में स्थित विभिन्न स्कूलों पर करीब 87 लाख रुपये बकाया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम से चल रहे बिजली कनेक्शनों पर 14 लाख रुपये बकाया है।

निगम के अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि बकाया बिल न जमा देने पर बीएसए और डीपीआरओ के कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। अन्य सरकारी विभागों में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी कि वहां कितने लोड इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


अगर अधिक बिजली का इस्तेमाल है तो संबंधित अधिकारियों से लोड बढ़वाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिसर में एक-एक किलोवाट के चार कनेक्शन हैं, लेकिन वहां बिजली की खपत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि हापुड़ डिवीजन को 24 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य मिला था, जिसे पूरा कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें