परिजनों के अनुसार, 18 फरवरी से क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। इसी कड़ी में छात्रा बुधवार को होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह मंगलवार को मॉडल पेपर लेने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को उसने भाई को फोन कर बताया कि वह मेरठ में है और मानसिक रूप से परेशान है।
थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उसने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों द्वारा लगातार तलाश कराई जा रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शव मिलने की जानकारी नहीं मिली है।