फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को अगवा करने का आरोप, हत्या की जताई आशंका

Fri, 27 Sep 2024 11:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग को एक युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि छह अगस्त को गौरव यादव निवासी गांव धनपुर थाना इंचौली जिला मेरठ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसकी पुत्री को किसी अंजान जगह पर रखा हुआ है। चार सितंबर को उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई।

कॉल करने वाले ने गाली गलौज कर उसकी पुत्री की हत्या करने की धमकी दी। वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुत्री की हत्या करने की आशंका जताते हुए एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी गौरव यादव के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने की धारा व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धारा 137(2), 351(4) व 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें