फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ने के खेत में ले जाकर पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म

Fri, 27 Sep 2024 11:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर दो युवकों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं खेत के बाहर बकरी चरा रहे दो आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। शिकायत करने पहुंचे मासूम के दादा को जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों के परिजनों ने घर से भगा दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 19 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उसके पांच वर्षीय पोते को गांव निवासी अर्श व जुनैद जबरन गन्ने के खेत में ले गए। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके पोते के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं खेत के बाहर बकरी चरा रहे गांव के ही रिजवान व अलफेज ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उसके पोते ने सारी बातें उसे बताई। इस पर उसने आरोपियों के घर जाकर मोबिन व शमीम से इसकी शिकायत की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। इसके बाद वह पोते को लेकर थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, वीडियो बनाकर वायरल करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धारा 140(4), 351(2), 352, 5एम व 6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें