फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की सजा मौत: बाथरूम में मृत मिली युवती, दादी बोली- पोती को हो गया था प्यार; भाई ने कसाई की तरह मारा

Sat, 13 Apr 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

सलमा के अनुसार असरा का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता उसके भाई को चल रहा था। इसी के चलते शनिवार दोपहर उसके भाई ने उसे जमकर पीटा। जिसके बाद असरा जान बचाने के लिए बाथरूम में बंद हो गई।
विज्ञापन
मृतक असरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र में कोठी गेट स्थित मोहल्ला गोपीपुरा में शनिवार की दोपहर को 18 वर्षीय युवती असरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में दादी ने मृतका के भाई और मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि भाई ने अपने चाचाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गोपीपुरा निवासी सलमा ने बताया कि उसके छह पुत्र हैं। करीब 15 साल पहले उसके एक पुत्र शाहिद की मौत हो गई थी। शाहिद का पुत्र अरसलान उर्फ बंटी व असरा अपनी दादी के पास रहते थे। सलमा के अनुसार असरा का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता उसके भाई को चल रहा था। इसी के चलते शनिवार दोपहर उसके भाई ने उसे जमकर पीटा। जिसके बाद असरा जान बचाने के लिए बाथरूम में बंद हो गई।

बाद में दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया तो वह मृत अवस्था में पाई गई। दादी ने मृतका के भाई और उसके मामा के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि मृतका के भाई ने अपने दो चाचाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें