गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अगले हफ्ते इस ट्रैक पर सीआरएस का निरीक्षण किया जाएगा।
जिसें इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर ट्रायल लिया जाएगा, उसके बाद ईएमयू और माल गाड़ी चलाने पर रेलवे अफसर निर्णय लेंगे।
गाजियाबाद से मुरादाबाद रेलवे रूट पर हाल ही में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया था। सिर्फ उच्चाधिकारियों द्वारा इस ट्रैक का ट्रायल किया जाना है।
पिछले दिनों रेलवे अफसरों ने मुरादाबाद से गाजियाबाद तक विद्युत इंजन दौड़ाकर निरीक्षण भी किया था। इसके सफल होने पर अफसरों ने सीआरएस के लिए चिट्ठी लिख दी थी।
जवाब का इंतजार कर रहे रेलवे अफसरों को सीआरएस निरीक्षण के लिये अगले हफ्ते की तिथि मिली है। इसके बाद इस ट्रैक पर निरीक्षण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
अगले हफ्ते सीआरएस का निरीक्षण प्रस्तावित है। जिसकी स्थानीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। संभावना है कि जल्द गाजियाबाद-मुरादाबाद ट्रैक पर माल गाड़ी और ईएमयू चलाई जा सकेंगी। - प्रमोद कुमार, डीआरएम, मुरादाबाद जोन