फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर आज सीआरएस करेंगे निरीक्षण

Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद-मेरठ रूट के बाद अब गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार सुबह सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) इस रूट का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


करीब साढ़े नौ बजे नार्दन एरिया के सीआरएस एसके पाठक, मुरादाबाद डीआरएम और इंजीनियरों की टीम गाजियाबाद से निरीक्षण शुरू करेगी। सीआरएस के ग्रीन सिग्नल के बाद ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ सकेंगी।

गाजियाबाद से हापुड़ और मेरठ रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने के बाद रेलवे का ट्राइएंगल (गाजियाबाद-मेरठ-हापुड़-गाजियाबाद) पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

 
इससे पहले दिसंबर में सीआरएस निरीक्षण की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब शेड्यूल तय हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद के डीआरएम समेत इंजीनियरों की टीम सोमवार सुबह 9 बजे तक गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी।

करीब साढ़े 9 बजे तक सीआरएस एसके पाठक अपनी टीम के साथ गाजियाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए टीम रवाना होगी।

इस दौरान बीच में पड़ने वाले प्लेटफार्म, आरओबी, एफओबी की ऊंचाई, ट्रैक की स्थिति जांची जाएगी। सीआरएस की एनओसी के बाद ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ सकेंगी।

सोमवार को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई। उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद विद्युत इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें