फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और फाल्ट से मिलेगी निजात

Mon, 29 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही शहर के लाखों लोगों को ओवरलोडिंग और फाल्ट  से निजात मिल जाएगी। पिलखुआ मुख्य बिजलीघर परिसर में आठ करोड़ की लागत से बनने वाले दस एमबीए के नए बिजलीघर का निर्माण लगभग अस्सी प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन


निर्माण कंपनी ने 15 जून तक कार्य पूरा करने की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी है। वर्तमान में पिलखुआ शहर में बिजली की सप्लाई रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुख्य बिजलीघर से होती है। इस बिजलीघर से शहर के आसपास के दर्जनों गांवों को भी बिजली की सप्लाई होती है।

इस कारण काफी समय से शहर के लोग ओवरलोडिंग और फाल्ट से परेशान हैं। इस समस्या को देखते हुए पूर्व में विद्युत निगम के अधिकारियों ने पिलखुआ मुख्य बिजलीघर परिसर में खाली पड़ी भूमि पर दस एमबीए के बिजलीघर का निर्माण कराने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन


शासन स्तर से मंजूरी के बाद बिजलीघर का निर्माण शुरू हुआ था। अब नए बिजलीघर का निर्माण अस्सी प्रतिशत पूरा हो गया है। निर्माण करने वाली कंपनी एलएनटी के अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को 15 जून तक निर्माण पूरा कराने की रिपोर्ट सौंपी है।

अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि 15 जून तक नए बिजलीघर का निर्माण पूरा हो जाएगा। बिजलीघर का निर्माण करने के बाद शहर के लोगों को ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या समाप्त हो जाएगी।

निर्माण कंपनी ने 15 जून तक कार्य पूरा करने के दावे किए हैं। कंपनी द्वारा विभाग को बिजलीघर हैंडओवर होने के बाद बिजलीघर को चालू कर दिया जाएगा।           
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें