अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जनरल वीके सिंह
- फोटो : Demo Pic
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह बृहस्पतिवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण सभागार में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर पूरी कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सुबह 11.30 बजे प्राधिकरण सभागार में पहुंचेंगे।
वहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही अनेक बिंदुओं पर चर्चा होगी।उन्होंने बताया कि बैठक संबंधी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। बहरहाल केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के साथ बैठक को लेकर अधिकारियों में खलबली मची हुई है।