रेल बजट में भले ही कोई सौगात न मिली हो, लेकिन अब 17 मार्च से गाजियाबाद, गढ़, मेरठ और खतौली के लोगों को रेल विभाग ट्रेनों का स्टॉपेज देकर राहत दी है।
मसूरी एक्सप्रेस रात 12:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेगी। वहीं गाजियाबाद स्टेशन पर अब दिल्ली-काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति को भी स्टॉपेज दिया गया है।
दिल्ली-काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति दिल्ली से काठगोदाम जाते समय शाम 4:42 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। एक मिनट के स्टॉपेज के बाद 4:43 बजे रवाना हो जाएगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:39 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी और एक मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। दिल्ली-कोटद्वार-देहरादून मसूरी एक्सप्रेस रात 12:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेगी।
वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:04 बजे गढ़ स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी। योगा एक्सप्रेस को खतौली में स्टॉपेज दिया गया है। हरिद्वार जाते वक्त यह ट्रेन सुबह 7:53 बजे खतौली पहुंचेगी और एक मिनट बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी।
वापसी में यह ट्रेन शाम 6:40 बजे खतौली स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी मेरठ कैंट पर अंबाला जाते समय दोपहर 2:57 बजे रुकेगी। वापसी में दिल्ली जाते समय यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे एक मिनट के लिए मेरठ कैंट स्टेशन पर रुकेगी।