फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्तिक मेले में आज से बढ़ेगी रौनक

Fri, 24 Oct 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेले में धीरे-धीरे रंगत बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मेला स्थल पर सबसे पहले मेरठ और हापुड़ सेक्टर में 50 परिवारों ने पड़ाव डाल दिया। शनिवार से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी। हालांकि, मेला स्थल पर अभी तैयारियां अधूरी हैं। कई स्थानोें पर सड़क बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है। जो अस्थायी सड़क बन गई हैं, वहां गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इसके साथ शिविर लगाने और स्नान के लिए घाट बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर गंगा मेले का विधि-विधान से शुभारंभ किया जाएगा। मेला पूजन में सात दिन बचे हैं। इसलिए मेले में दुकानदार अपना सामान लेकर पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले, हिंडोला व नाव, मौत का कुआं आदि साधन तैयार हो रहे हैं। वहीं मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मेरठ और हापुड़ सेक्टर में करीब 50 से अधिक परिवार ने यहां पर पड़ाव डाल दिया है। उन लोगों का कहना है कि भाई दूज के बाद वह घर से आ गए हैं। अब मेला समापन के बाद ही जाएंगे। आज यानि शनिवार से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। क्योंकि सबसे पहले यहां पर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। उसके बाद आंवला नवमी और फिर एकादशी का स्नान होगा।
वहीं, मेले में अभी तक श्रद्धालुओं के लिए अति आवश्यक सुविधाएं अधूरी हैं। डीएम के सख्त निर्देशों के बाद भी कई स्थानों पर सड़क बनाने का काम पूरा नहीं हो सका है। ट्रैक्टर रोड इस तरह बनाई गई है कि उस पर वाहन फंस रहे हैं। सड़क के बीच नाली दिखाई दे रही हैं। शिविर बनाने के लिए टेंट भी कम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने ठेकेदार को हिदायत दी गई कि पर्याप्त संख्या में टेंट व टिन की चादर उपल्ब्ध कराई जाएं, जिससे तैयारियां प्रभावित न हों।
विज्ञापन



कोट -

मेले की तैयारियों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। समय रहते कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य मार्ग का काम पूरा हो गया है। जैसे जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी। श्रीराम सिंह एसडीएम
विज्ञापन


भूतेश्वर प्रसाद शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें