फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ से जुड़े बॉर्डर सील

Tue, 08 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के मद्देनजर गढ़ क्षेत्र से जुड़े सभी बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। गड़बड़ी की आशंका के चलते पुलिस संदिग्धों की निगरानी करने में जुट गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत गढ़ क्षेत्र में बुधवार को मतदान होना है। इसके तहत पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।  गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिस संदिग्ध लोगों की निगरानी के अभियान में जुट गई है।  

पुलिस ने मंगलवार देर शाम को आसपास के जनपदों से गढ़ की तरफ जाने वाले वाहन और उनमें सवार लोगों की निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़वाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और अमरोहा रूट से होकर आने वालों की जांच पड़ताल कराई जाएगी कि वे गढ़ क्षेत्र के वोटर हैं भी अथवा नहीं, इसलिए वे अवश्य ही अपने फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें