फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना अाैर अवध्ा एक्सप्रेस छह घंटा लेट

Tue, 08 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी कोहरे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

 
मंगलवार सुबह घने कोहरा की वजह से इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से पहुंची।

वहीं रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा की देरी से आई। रक्सौल से चलकर दिल्ली की तरफ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटा की देरी से आई।

शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा से अधिक की देरी से पहुंची। इसके अलावा अवध-असम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटा की देरी से आई। उधर, ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को ठंड में परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें